असम में जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत

Published On

गुवाहाटी 22 फरवरी (एजेंसी)

असम में गोलाघाट जिले के चाय बगान में गुरुवार से अब तक जहरीली शराब पीने के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी है आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि सभी पीड़ित साल्मीरा चाय बगान के थे। जहरीली शराब पीने के कारण बीमार पड़ने के बाद उन्हें कल शाम से गोलाघाट के शहीद कुशल कंवर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में 10 शव रखे हुए हैं और दो लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सभी लोग जहरीली शराब पीने के कारण ही बीमार हुए हैं। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शराब के नमूने एकत्रित कर लिये हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts