Mehsana Car Accident: गुजरात में सामने आया एक चार साल की बच्ची का दर्दनाक हादसा!

Published On

Mehsana Car Accident: बच्ची की कार से कुचलकर मौत

मेहसाणा, गुजरात (एजेंसी)। गुजरात के मेहसाणा जिले की पॉश सोसायटी में सोमवार को एक विचलित करने वाली, दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 4 साल की मासूम की टाटा नेक्सन कार के नीचे कुचलकर मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बच्ची मेहसाणा की स्पर्श विला सोसायटी में साइकिल चला रही थी। तभी अचानक सामने से एक कार आई, जिससे बच्ची का संतुलन बिगड़ने से वह साइकिल से नीचे गिर गई। बच्ची के नीचे गिर जाने का पता लगने के बाद भी कार चालक ने कार नहीं रोकी और उसे कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद | Mehsana Car Accident

सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्ची की पहचान दिशा पटेल के रूप में हुई। पुलिस ने बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है। Mehsana Car Accident

Triple Talaq: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- तीन तलाक कानून अपराध नहीं!

About The Author

Related Posts