पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में 5 नागरिक घायल

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। पाकिस्तान ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में गोलीबारी की और गोले दागे जिससे पांच नागरिक घायल हो गए तथा एक मस्जिद समेत बहुत से मकान क्षतिग्रस्त हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने तंगधार और करनाह सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को लक्ष्य कर अंधाधुंध गोलीबारी की और गोले दागे। भारतीय सैनिकों ने भी इसका माकूल प्रत्युत्तर दिया। गोलीबारी में पांच नागरिक घायल हुए हैं । इसके अलावा एक मस्जिद और बहुत से मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts