भंडारे का भोजन करने से 50 लोग बीमार, लोगों में मचा हड़कंप

Published On

सतना (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के सतना जिले में भंडारे के आयोजन में भोजन करने से महिला और पुरुष मिलाकर करीब पचास लोग बीमार हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि सिंहपुर थाना क्षेत्र के नगौरा गांव में एक व्यक्ति के परिवार में कल कन्या पूजन तथा भंडारे का आयोजन था। भंडारे में शामिल प्रसाद ग्रहण कर कुछ बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी आनन-फानन में सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे तरफ आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि फूड प्वाईजनिंग के शिकार सभी लोग सुरक्षित है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts