हरिगढ़, धूरकोट और जटाणा में खुले 3 आम आदमी क्लीनिक, हरिगढ़ में सांसद हेयर और जटाणा में कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सौंंद ने किया उद्घाटन

बरनाला में शुरू हुए 2 और आम आदमी क्लीनिक, हेयर ने किया उद्घाटन

Published On

गांव हरिगढ़ और धूरकोट के निवासियों को घर के नजदीक ही मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा: हेयर

बरनाला, सच कहूूँ/जसवीर गहल। पंजाब सरकार की ओर से बुधवार को जिले में 2 और आम आदमी क्लीनिक शुरू किए गए हैं। गाँव हरिगढ़ में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह हेयर ने किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ये आम आदमी क्लीनिक शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएँ लोगों के घरों के बिल्कुल नजदीक पहुंच गई हैं। इससे लोगों को गाँव से दूर शहर के अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि ये क्लीनिक कम गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन आम आदमी क्लीनिकों में मुफ्त चिकित्सा सहायता के साथ-साथ मुफ्त दवाईयाँ और टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा और रेबीज से बचाव के लिए टीकाकरण भी किया जा रहा है।

वहीं, जिले के गाँव धूरकोट में बने आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. हरिपाल सिंह सिद्धू ने किया। उन्होंने बताया कि जिले के गांव हरिगढ़ और धूरकोट में आम आदमी क्लीनिक आज से शुरू हो गए हैं। अब जिले में कुल 19 आम आदमी क्लीनिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर हलका इंचार्ज हरिन्द्र धालीवाल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. हरजीत सिंह, जिला मास मीडिया अधिकारी कुलदीप सिंह, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी बलराज सिंह, गुरविंदर सिंह सहित गांव धूरकोट और हरिगढ़ की ग्राम पंचायतों के सदस्य मौजूद रहे।

गांव जटाणा में शुरू हुआ आम आदमी क्लीनिक

लुधियाना/खन्ना। गांव जटाणा और आसपास के इलाकों के लोगों को अब प्राथमिक उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गाँव में 18.38 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री एवं खन्ना के विधायक तरुनप्रीत सिंह सौंंद ने किया। सौंंद ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य लोगों को घरों के नजदीक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएंँ उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि क्लीनिकों के माध्यम से प्राथमिक उपचार, जरूरी दवाइयाँ और मेडिकल जांच की सुविधाएं लोगों को नजदीक ही उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर जाने से लोगों का समय और पैसा खर्च होता है। ऐसे क्लीनिकों से समय पर उपचार करवाना आसान होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से लोगों को बेहतर सेवाएं देने की अपील भी की। कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों से क्लीनिक की सुविधाओं का लाभ उठाने को कहा। उद्घाटन के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्थानीय प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Ludhiana News
Ludhiana News: गांव जटाणा में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंंद। 

 

About The Author

Related Posts