शामली में 7600 के जाली नोट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Published On

शामली (एजेंसी)

उत्तर प्रदेश के शामली शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोटों का धंधा करने वाले गिरोह के दो लोगाें को गिरफ्तार उनके पास 7600 रुपये के जाली नोट बरामद किए। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली इलाके में रोडवेज बस स्टैंड से पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली । उनके पास से 7600 रुपये के जाली नोट बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपियों में बागपत जिले के बड़ौत इलाके के ट्यौडी गांव का सचिन शर्मा उर्फ सन्नी बड़ौली निवासी आसू उर्फ राजीव तोमर शामिल है। इन लोगों के पास से 7600 जाली नोटों के अलावा तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया। जाली नोटों में अधिकांश 500-500 के नोट शामिल हैं। इस सिलसिले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस पकड़े गये लोगों के साथियों का पता लगा रही है ।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts