Telangana factory Blast: तेलंगाना में हुआ बड़ा हादसा! राष्ट्रपति-पीएम और सीएम ने जताया हादसे पर दुख, आर्थिक सहायता का किया ऐलान

Published On

Telangana factory Blast: नई दिल्ली। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित एक रासायनिक कारखाने में सोमवार सुबह हुए विस्फोट ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। इस दुर्घटना में लगभग 10 श्रमिकों की मृत्यु की आशंका जताई जा रही है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह घटना पाशमैलारम औद्योगिक क्षेत्र की एक रसायन फैक्ट्री में सुबह लगभग 9 बजे घटी। Telangana Blast News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “तेलंगाना के संगारेड्डी में फैक्ट्री में आग लगने की दुखद घटना से मन व्यथित है। इस दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करती हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों।”

मृतक के परिजन को दो लाख रुपये सहायता देने की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दुर्घटना पर शोक प्रकट किया और प्रभावित परिवारों को सहायता देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा, “इस हादसे से गहरा दुःख हुआ है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायल जल्द स्वस्थ हों, यही कामना है।”

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी इस घटना पर दु:ख जताया और अधिकारियों को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से स्थिति की पूरी जानकारी ली और घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। Telangana Blast News

Bhognadih clash: ”झारखंड में ‘हूल दिवस’ पर लाठीचार्ज, अंग्रेजी हुकूमत जैसी बर्बरता…

About The Author

Related Posts