यमन में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में एक अधिकारी की मौत

Published On

अदन (एजेंसी)

यमन के दक्षिण पूर्वी प्रांत ताइज में शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों केे एक गश्ती दल पर घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने वादी मादम इलाके में सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर हमला कर दिया। हमले में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी महमूद हुमैदी की मौत हो गयी तथा कई अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि गश्ती दल एक सुरक्षा मिशन से लौट रहा था तभी उस पर हमला हो गया। सभी हमलावर भागने में कामयाब रहें। गौरतलब है कि यमन में 2014 से गृह युद्ध जारी है जब शिया हाउती विद्रोहियों ने राजधानी सना समेत देश के उत्तरी हिस्सों पर कब्जा कर लिया था। इस दौरान 10 हजार से अधिक लोग मारे गये हैं और 30 लाख लोगों को विस्थापपित होना पड़ा है। इस गृह युद्ध ने यमन को भुखमरी के कगार पर खड़ा कर दिया है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts