बागपत में मामूली बात एक तहेरे भाई की गोली मारकर हत्या

Published On

बागपत (एजेंसी)

उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में नलकूप पर बिजली का तार जोड़ने को लेकर चचेरे भाई ने तहेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिलवाड़ी निवासी रणवीर सिंह का पुत्र 35 वर्षीय कर्मबीर शुक्रवार शाम गांव के पास अपने नलकूप पर गया था। इस दौरान उसका चचेरा भाई छोटा उर्फ सुनील भी अपने नलकूप पर गया था। दोनों के बीच बिजली तार जोड़ने को लेकर कहासुनी हो गई।

बात बढ़ने पर छोटे आदि ने कर्मवीर को गोली मार दी ,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना में एक छोटा भी घायल हुआ है। घायल को अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मबीर के पिता रणबीर सिंह ने करीब 20 साल पहले अपने भाई की हत्या कर दी थी। तभी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही है। इस सिलसिले में चार-पांच के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts