बड़गाम में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरु

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)

जम्मू कश्मीर के बड़गाम जिले में शुक्रवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरु हो गयी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बड़गाम के क्रालपोरा चौक में तड़के घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया।

इस दौरान सुरक्षा बल जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तभी आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरु कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरु हो गयी। सूत्रों ने कहा कि दो से तीन आतंकवादियों के इस क्षेत्र में छिपे होने की रिपोर्ट है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एतिहातन बड़गाम क्षेत्र में इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गयी है किसी भी तरह के प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए मुठभेड़ स्थल के आस-पास अतिरिक्त सुरक्षाबल को तैनात किया गया है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts