Maharashtra CM’s Swearing-in Ceremony: भाजपा नेता का दावा! महाराष्ट्र में इस दिन बनेगी नई सरकार!

Published On

Maharashtra CM’s Swearing-in Ceremony: मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के सात दिन बाद भाजपा के एक नेता ने दावा किया कि महाराष्ट्र में पांच दिसंबर को नई सरकार बनेगी। भाजपा नेता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि नई सरकार में पार्टी के वरिष्ठ नेता फडणवीस मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। Maharashtra CM News

इससे पूर्व शिंदे, फडणवीस और पवार ने महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाने को लेकर समझौते पर बातचीत करने के लिए वीरवार देर रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सतारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना होने के बाद शुक्रवार को होने वाली महायुति की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर दी गई, जो अब यह संभवत: रविवार को हो सकती है।

बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन महायुति ने 288 में से 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। भाजपा 132 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जबकि शिवसेना ने 57 और राकांपा ने 41 सीट जीतीं। Maharashtra CM News

Ind vs Pak, U19 Asia Cup: दुबई में भारत संकट में!

About The Author

Related Posts