दिल्ली के अस्पताल से भाग कर आए कोरोना पॉजिटिव की बरेली अस्पताल में मौत

Published On

कोरोना पाजिटिव मरीज दिल्ली के हॉस्पिटल से भाग कर आया था बदायूं | Coronavirus

बदायूँ l उत्तर प्रदेश में बदायूं के (Coronavirus) कोरोना वायरस से एक और युवक की बरेली में ईलाज के दौरान मौत हो गयी । कोरोना पाजिटिव मरीज दिल्ली के हॉस्पिटल से भाग कर बदायूं आया था । कोरोना पॉजिटिव मरीज के खिलाफ जिला प्रशासन ने महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे दो दिन पहले बरेली में ईलाज के लिए भर्ती कराया था जहाँ बीती देर रात उसकी मौत हो गयी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी यशपाल सिंह ने बुधवार को कहा कि जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है । दिल्ली में रहकर टेलर का कार्य कर रहे एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी जिसका ईलाज पहले दिल्ली फिर गाजियाबाद के एक अस्पताल में चल रहा था।

जिला प्रशासन ने उसे दुबारा ईलाज के लिए दो दिन पहले बरेली में कराया था भर्ती

मौका पाकर मरीज अस्पताल से भागकर बदायूं के म्याऊं में अपनी बहन के यहाँ आकर रहने लगा। इसकी जानकारी गाजियाबाद प्रशासन ने बदायूं प्रशासन को दी । जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुऐ उसे दुबारा ईलाज के लिए दो दिन पहले बरेली में भर्ती कराया था। देर रात ईलाज के दौरान बरेली के राममूर्ति मेडिकल कालेज में उसने दम तोड़ दिया।

जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब दो हो गयी है। वहीं कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आये लोगों के सैंपल जांच के लिये भेजे गये हैं ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts