हिमाचल प्रदेश की साध-संगत ने ठंडे जल की लगाई छबील

Published On

सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)। बांगरन ब्लॉक जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश में डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों द्वारा ठंडे और मीठे जल की छबील लगाई। इसके साथ ये भी बता दें कि हिमाचल सहित अन्य राज्यों में भीष्ण गर्मी पड़ रही है। इसी को मद्देनजर रखते हुए भीषण गर्मी में डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालुओं ने बाजार आने-जाने वाले लोगों को पानी पिलाया। सेवादारों ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। ऐसे में क्षेत्र में पहले ही पानी की समस्या है और लोग बाजार आने के वक्त पानी की कमी महसूस करते हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए और भीषण गर्मी को देखते हुए यहां यह पानी की छबील लगाई गई है। पानी की छबील लगी देखकर कस्बे में खरीददारी करने आए लोग छबील की तरफ दौड़ पड़े और अपने सूखे कंठों की प्यास को बुझाते नजर आए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts