शिक्षा और रोजगार
मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना संक्रमित
Published On
नयी दिल्ली। मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शायर ने मंगलवार को ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। सत्तर वर्षीय शायर ने कहा,”कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूँ, दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूँ। एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।”
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।