भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 मई की प्रमुख घटनाएं

Published On

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

  • 1420- सीरिया और ऑस्ट्रिया से यहूदियों को बाहर निकाला गया।
  • 1788 – दक्षिण कैरोलिना को आठवें राज्य के रूप में अमेरिकी संविधान में शामिल किया गया।
  • 1805 – भारत के गवर्नर जनरल लार्ड वेलेस्ले ने दिल्ली मुगल सम्राट के लिए एक स्थायी प्रावधान जारी किया।
  • 1879 -आयोवा स्टेट यूनिवर्सिटी ने पहली बार अमेरिका में पशु चिकित्सा स्कूल स्थापित किया।
  • 1895 – सितार-ए-हिंद शिवप्रसाद का निधन।
  • 1901 – अमेरिकी सेनाओं ने फिलीपींस के विद्रोही नेता एमिलियो एग्यूनाल्डो को गिरफ्तार किया।
  • 1915 – प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने ऑस्ट्रिया और हंगरी पर हमले की घोषणा की।
  • 1923 -तेज गेंदबाज निरोद रंजन चौधरी का कलकत्ता में जन्म हुआ।
  • 1924 – क्रिकेटर वेंकटरमन नारायण स्वामी का कालीकट में जन्म हुआ।
  • 1939- ब्रिटेन की संसद में फिलीस्तीन को 1949 तक स्वतंत्र कराने की योजना बनायी गई।
  • 1949 – पश्चिम जर्मनी (संघीय जर्मनी) गणराज्य की स्थापना हुयी।
  • 1965 – आलरांउडर क्रिकेटर वेंकट रमन वूरकेरी का जन्म हुआ।
  • 1984- बछेंद्री पाल माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • 1986- अमेरिका और पश्चिमी यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारी प्रतिबंधों के प्रस्ताव पर वीटो किया।
  • 1994- सऊदी अरब में भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की मौत।
  • 1994- रोमन हर्जाेग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1999- योहानिस रॉ संघीय जर्मनी के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
  • 2004- बंगलादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 लोगों की मौत।
  • 2010- भारत के उच्चतम न्यायालय ने फैसला सुनाया कि बिना विवाह किये महिला और पुरुष का एक साथ रहना अपराध नहीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts