Tamil Nadu Weather: 26, 27 और 28 नवंबर होंगे बड़े भारी! बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

Published On

तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली (एजेंसी)। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर एक दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है। इसकी वजह से 26, 27 और 28 नवंबर को तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। Tamil Nadu Weather

इसके अलावा, 26 से 29 नवंबर, 2024 तक दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में 75 किलोमीटर की गति से हवाएं भी चलने वाली हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

वहीं, 26 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा, 27 से 29 नवंबर के दौरान इसी क्षेत्र में 55-65 किमी प्रति घंटे की गति से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चल सकती है। Tamil Nadu Weather

Delhi Pension Scheme: बुजुर्गों के लिए खुशखबरी! अब 60 से उपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगी इतनी पेंशन!

About The Author

Related Posts