Weather Rain: हाय ये गर्मी, भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने सुनाई अच्छी खबर, जानिये….

Published On

Weather Rain: हिसार (संदीप सिंहमार)। इस समय पूरे उत्तर भारत में भयानक गर्मी पड़ रही है। डॉक्टरों ने परमार्श दिया कि काम ही हो तो घर से बाहर लोग निकले। वहीं इस भयानक गर्मी के बीच मौसम विभाग ने अच्छी खबर सुना दी है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, यूपी, पंजाब, राजस्थान में 19 से 21 मई तक अलग-अलग शहरों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादल छाए रह सकते हैं, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। उधर आज मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

Holidays: छुट्टियों में माता-पिता के ध्यान रखने योग्य सभी बातें, पढ़ें…

हरियाणा के इन शहरों में हो सकती है बारिश | Weather Rain

मौसम विभाग के तहत 19 मई को प्रदेश के 12 जिलों अम्बाला, यमुनानगर पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश हो सकती है। 20 मई को 2 जिलों पंचकूला और यमुनानगर में बारिश होने की संभावना है। 21 मई को राज्य के 13 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश हो सकती है।

यूपी में ऐसा रहेगा मौसम | Weather Rain

पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते उत्तर प्रदेश में आज रविवार को मौसम के 2 रूप देखने को मिलेंगे। दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड के 19 जिलों में लू का असर रहेगा। वहीं पूर्वी और तराई के 14 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। बादल गरजने, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की भी संभावना है।अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।फिलहाल 18 से 24 मई तक प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार है।

About The Author

Related Posts