Himachal Pradesh: डेरा सच्चा सौदा के हिमाचल के 85 मैंबर सुंदर लाल इन्सां ने सड़क पर घायल पड़े युवक की बचाई जान

Published On

घायल को तुरंत अस्पताल पहुँचाकर करवाया इलाज | Himachal Pradesh News

बद्दी (हिमाचल प्रदेश)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मानवता भलाई कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को डेरा सच्चा सौदा के हिमाचल प्रदेश के 85 मैंबर सुंदर लाल इन्सां ने अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई। Himachal Pradesh News

जानकारी के अनुसार बद्दी क्षेत्र में ट्रक चालक ने सड़क किनारे जा रहे युवक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा, लेकिन वहाँ से गुजर रहे लोग तमाशबीन बने रहे। तभी वहां से जा रहे डेरा सच्चा सौदा के हिमाचल प्रदेश के 85 मैंबर सुंदर लाल इन्सां ने युवक को देखा और बिना देरी किए सड़क पर तड़पते युवक की मदद की और अपनी शर्ट निकाल कर उसके सिर से बहते खून को रोका और फिर उसे अपने वाहन में बैठाकर तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास पहुँचाया।

डॉक्टर ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया और युवक को छह टांके लगाए और पट्टी की। डॉक्टर ने सुंदर लाल इन्सां के इस नि:स्वार्थ कार्य की दिल से सराहना की और कहा कि आज भी ऐसे लोग हैं जो मानवता को जीवित रखे हुए हैं। 85 मैंबर सुंदर लाल इन्सां ने कहा कि ये सब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं की बदौलत ही संभव हुआ है। इस पर युवक ने पूज्य गुरु जी और सुंदर लाल इन्सां का बार-बार शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही युवक ने कहा कि मैं भी ऐसे महान गुरु जी के दर्शन करना चाहता हूँ और उनका शिष्य बनना चाहता हूँ। Himachal Pradesh News

About The Author

Related Posts