अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट

Published On

वाशिंगटन। अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को ऐतिहासिक 105 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी और पहली बार तेल की कीमतें नेगेटिव 2 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के मई वितरण में 300 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। कोरोना वायरस संकट की वजह से दुनियाभर में घटी तेल की मांग के चलते इसकी कीमतें लगातार गिर रही हैं और इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत इतनी नीचे पहुंची है।

रिस्ताद एनर्जी के प्रमुख ब्योर्नार टोनहुगेन ने कहा,“वैश्विक आपूर्ति की मांग में कमी की समस्या की वजह से तेल की कीमतों में वास्तविक तौर पर गिरावट आने लगी है।” कोरोना के खतरे के कारण विश्व के अधिकतर देशों में लगाए लॉकडाउन के कारण तेल की मांग में भारी कमी आयी है जिसके चलते तेल कंपनियों के भंडार पूरी तरह से भर चुके है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts