शिक्षा और रोजगार
Breaking News : सहारनपुर से बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के यहां पड़ा इनकम टैक्स का छापा
Published On
सहारनपुर दिल्ली ,पंजाब आदि स्थानों पर चल रही जांच
सहारनपुर (दीपक)। जी हां! बड़ी खबर सामने आ रही है। सहारनपुर से बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के सभी ठीकानो पर एक साथ आयकर विभाग ने छापेमारी की है। सांसद के सहारनपुर के लिंक रोड स्थित नए आवास और ढोलीखाल के पुराने आवास के अलावा – दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की गई है इसके अलावा देहरादून रोड़ स्थित हरोड़ा और पंजाब की फैक्ट्री सहित सभी व्यवसायिक ठिकानों पर भी जांच की जा रही है। सहारनपुर के आवास के बाहर लोगो की भीड़ भी लगी है। इनकम टैक्स के छापे से शहर के लोगो में हड़कंप मचा है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।