ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से प्रतिदिन 20 लाख डालर शुल्क के साथ 10 जहाजों के गुजरने की अनुमति दी

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

तेहरान (एजेंसी)। ईरान ने होर्मुज जलडमरुमध्य से प्रतिदिन लगभग 10 जहाजों को गुजरने की अनुमति देने का फैसला किया है, जिसमें सुपरटैंकर के लिए शुल्क 20 लाख डॉलर तक हो सकता है। यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जनरल ने अपनी एक रिपोर्ट में दी। अखबार के मुताबिक, कई देशों के जहाज मालिक इस्लामिक रिवोल्यूसनरी गार्ड कॉर्प (आईआरजीसी) के साथ इस जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जो जहाज इस रास्ते से गुजरेंगे, उन्हें तय किए गए विशेष मार्गों पर ही चलना होगा और आवश्यक अनुमति लेनी होगी।

गौरतलब है कि बुधवार रात, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ दो सप्ताह के संघर्षविराम की घोषणा की थी। इसके बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने होर्मुज जलडमरुमध्य को खोलने की घोषणा की थी। यह जलडमरूमध्य दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और एलएनजी की आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

About The Author

Related Posts