Punjab

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा
सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
शादी समारोह में खाना खाने से बीमार हुए लोगों का मामला
भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

विवाहिता ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

जौनपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के गौराबादशाहपूर क्षेत्र में बुधवार को एक विवाहिता ने कथित रूप से ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि गोपालपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे आज सुबह शौच के लिए गई महिलाओं ने युवती का शव देख कर पुलिस को सूचना दी। युवती की पहचान आंचल सोनकर (22) निवासी एकौना के रूप में हुई।

परिजनों के अनुसार मानसिक रूप से अस्वस्थ मंगलवार रात घर से निकली थी। परिजनों ने रात भर उसे ढूंढा लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला था। संभवतः वह रात में किसी ट्रेन की चपेट में आ गई। आंचल की शादी पिछली चार जनवरी को जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में अवधेश सोनकर से हुई थी। एक माह पूर्व एकौना अपने मायके आई हुई थी। इस संबंध में एसओ गौराबादशाहपुर सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts