शोपियां हमले में कश्मीरी पंडित की हत्या, भाई घायल

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक और लक्षित हमले में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी और हमले में पीड़ित का भाई घायल हो गया है। कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति (केपीएसएस) ने कहा कि मंगलवार को हुई लक्षित हत्या से कश्मीरी पंडित समुदाय में दहशत फैल गयी है। केपीएसएस ने हिंदू समुदाय के लोगों से घाटी छोड़ने की अपील की। पुलिस ने कहा कि शोपियां के चोटीगाम इलाके में अल्पसंख्यक समुदाय के दो नागरिक सुनील कुमार और पिंटू कुमार को आतंकवादियों ने निशाना बनाकर गोली मार दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘उनमें से सुनील कुमार की मौत हो गई और पिंटू घायल हो गया। पुलिस ने हमले के लिए आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है। हमले के तुरंत बाद, हमलावरों का पता लगाने के लिए सघन तलाश अभियान शुरू किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts