London News: पूज्य गुरु जी की प्रेरणा लंदन में जरूरतमंदों के लिए बनी मददगार

पर्यावरण संरक्षण के लिए दो सेवादारों ने की सराहनीय पहल

Published On

लंदन, (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से जरूरतमंदों की मदद और पर्यावरण संरक्षण के लिए लंदन में दो सेवादारों ने सराहनीय पहल की। मानवता और सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए सेवादारों ने 20 जरूरतमंद लोगों के साथ मिलकर उनकी सहायता की और उनके रहने व खाने की व्यवस्था करने में योगदान दिया। इस दौरान सेवादारों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 20 पौधे भी लगाए। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। सेवादारों का मानना है कि जरूरतमंदों की सहायता करना और पर्यावरण की रक्षा करना समाज के प्रति हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्यों से लोगों में आपसी सहयोग, मानवता और परोपकार की भावना मजबूत होती है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts