मोदी, शाह ने भाईदूज की दी शुभकामनाएं

Published On

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को सभी को भाई दूज के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। कार्तिक शुक्ल द्वितिया को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं और उसकी लंबी उम्र की दुआ करती हैं। मोदी ने पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा,” भाई दूज के पावन अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” शाह ने लिखा,” सभी को भाई-दूज के पावन पर्व की शुभकामनाएँ।”

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts