पूज्य गुरुजी के शुभ आगमन से साध-संगत में नजर आया जबरदस्त उत्साह

Published On

डेरा बागड़ किंकरावाली में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित

नोहर (सच कहूँ न्यूज)। क्षेत्र के बागड़ डेरा सच्चा सौदा किंकरावाली में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। ब्लॉक भंगीदास रामस्वरूप इन्सां भोगराना ने धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा का नारा लगाकर नामचर्चा की शुरूआत की। प्रेमी शंकरलाल इन्सां नोहर द्वारा विनती का शब्द बोला गया। कविराज भाई मुकेश इन्सां, लाभसिंह इन्सां, मूलचंद इन्सां, ढोलक मास्टर दिपू इन्सां, रमेश इन्सां, परविंदर इन्सां रामगढ़ व बनवारीलाल इन्सां सोनड़ी ने गुरु का यशोगान किया। प्रेमी अध्यापक गुलजारीलाल इन्सां भोगराना द्वारा पवित्र ग्रंथ से पूर्ण सतगुरु संत महात्मा के अनमोल शब्दों को पढ़कर सुनाया गया।

नामचर्चा समापन के बाद साध संगत ने लंगर ग्रहण किया। नामचर्चा में ओमप्रकाश इन्सां, रामचंद्र इन्सां, केशराराम इन्सां, साहबराम इन्सां सोनड़ी, नोहर, किंकरावाली, असरजाना, बिरकाली, रामगढ़, भोगराना, ढ़ाणी अराईयान सहित अन्य गांवों से सैकड़ों की तादाद में साध संगत मौजूद रही। उधर, पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बरनावा यूपी आश्रम में पधारने पर साध संगत को खुशी की लहर छाई हुई है। पूज्य गुरुजी के रोजाना सुबह इंस्टाग्राम व शाम को यूट्यूब पर लाइव वीडियो प्रसारित होने वाले वचनों से पूरे परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। फेफाना नोहर ब्लॉक की साध संगत से बरनावा यूपी आश्रम में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां सोमवार को रूबरू होंगे। इसे लेकर साध-संगत में बहुत ही खुशी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts