PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे से बड़ी खबर, 297 भारतीय धरोहरें वापस भारत लौटेंगी

Published On

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। PM Modi US Visit: अमेरिका ने घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को ध्यान में रखते हुए और अधिक सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने के लिए भारत से चुराकर अमेरिका पहुंची 297 प्राचीन दुर्लभ कलाकृतियां और पूरा अवशेषों को भारत को सौंपे है। अमेरिका ने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के बीच उठाया है। भारत और अमेरिका के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने के लिए अमेरिकी विदेश विभाग के शैक्षिक और सांस्कृतिक मामलों के ब्यूरो और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इसे पूरा करने के लिए जुलाई 2024 में एक सांस्कृतिक संपत्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। PM Modi US Visit

सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए सहयोग बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जून 2023 में जारी संयुक्त बयान में भी प्रतिबद्धताएं व्यक्त की गई थीं। कार्यालय की रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार मोदी की वर्तमान अमेरिका यात्रा के अवसर पर अमेरिकी पक्ष ने भारत से चोरी या तस्करी की गई 297 पुरावशेषों की वापसी की सुविधा प्रदान की। इन्हें शीघ्र ही भारत वापस लाया जाएगा। एक प्रतीकात्मक प्रस्तुति में विलमिंगटन, डेलावेयर में उनकी द्विपक्षीय बैठक के मौके पर मोदी और बाइडेन को कुछ चुनिंदा टुकड़े दिखाए गए। प्रधानमंत्री ने इन कलाकृतियों की वापसी में समर्थन के लिए राष्ट्रपति बाइडेन को धन्यवाद दिया। PM Modi US Visit

उन्होंने कहा कि ये वस्तुएं न केवल भारत की ऐतिहासिक भौतिक संस्कृति का हिस्सा थीं, बल्कि इसकी सभ्यता और चेतना के आंतरिक केंद्र का निर्माण करती थीं। विज्ञप्ति में बताया गया है कि ये पुरावशेष 2000 ईसा पूर्व से 1900 ईस्वी तक लगभग 4000 वर्षों की समयावधि के हैं और इनकी उत्पत्ति भारत के विभिन्न हिस्सों में हुई है। अधिकांश पुरावशेष पूर्वी भारत की टेराकोटा कलाकृतियाँ हैं, जबकि अन्य पत्थर, धातु, लकड़ी और हाथीदांत से बने हैं और देश के विभिन्न हिस्सों से संबंधित हैं। सौंपे गए कुछ उल्लेखनीय पुरावशेष इस प्रकार हैं। PM Modi US Visit

  • 10-11वीं शताब्दी ई.पू. की मध्य भारत की बलुआ पत्थर की अप्सरा
  • 15-16वीं सदी के मध्य भारत के कांस्य से निर्मित जैन तीर्थंकर
  • पूर्वी भारत से तीसरी-चौथी शताब्दी के टेराकोटा फूलदान
  • पहली शताब्दी ईसा पूर्व-पहली शताब्दी सीई से संबंधित दक्षिण भारत की पत्थर की मूर्ति
  • 17-18वीं सदी के दक्षिण भारत के कांस्य में भगवान गणेश
  • उत्तर भारत के बलुआ पत्थर से बने खड़े भगवान बुद्ध, 15-16वीं सदी के
  • पूर्वी भारत से 17-18वीं सदी के कांस्य में भगवान विष्णु
  • 2000-1800 ईसा पूर्व की उत्तर भारत की तांबे की मानवरूपी आकृति
  • 17-18वीं सदी के दक्षिण भारत के कांस्य निर्मित भगवान कृष्ण
  • दक्षिण भारत के ग्रेनाइट से बने भगवान कार्तिकेय, 13-14वीं शताब्दी ई.पू. के हैं।

हाल के दिनों में सांस्कृतिक संपत्ति की बहाली भारत-अमेरिका सांस्कृतिक समझ और आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण पहलू बन गया है। 2016 के बाद से अमेरिकी सरकार ने बड़ी संख्या में तस्करी या चोरी हुई पुरावशेषों की वापसी की सुविधा प्रदान की है। जून 2016 में प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान 10 पुरावशेष लौटाए गए। सितंबर 2021 में उनकी यात्रा के दौरान 157 पुरावशेष और पिछले साल जून में उनकी यात्रा के दौरान 105 पुरावशेष मिले। 2016 से अमेरिका से भारत लौटी सांस्कृतिक कलाकृतियों की कुल संख्या 578 है। यह किसी भी देश द्वारा भारत को लौटाई गई सांस्कृतिक कलाकृतियों की अधिकतम संख्या है। PM Modi US Visit

यह भी पढ़ें:– मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग

About The Author

Related Posts