भारतीय मूल की निक्की हेली लड़ेंगी अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का चुनाव

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता Nikki Haley ने अमेरिका में 2024 में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा किया है। इसके लिए उन्होंने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। सुश्री हेली दक्षिण कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत रही हैं। उन्होंने मंगलवार देर शाम राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान किया।
वर्ष 2024 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान करने के बाद सुश्री हेली रिपब्लिकन नामांकन के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए पहली बड़ी चुनौती बन गई हैं। उन्होंने दो साल पहले कहा था कि वह 2024 में व्हाइट हाउस के लिए अपने पूर्व बॉस यानी ट्रंप को चुनौती नहीं देंगी।

राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी दावेदारी पेश

भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली के अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के बाद ये साफ हो गया है कि वह पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए चुनौती पेश करेंगी। उन्होंने एक वीडियो के जरिए राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी दावेदारी पेश की। दो साल पहले वह ट्रंप के लिए चुनौती नहीं थी, लेकिन अब उन्होंने अपना मन बदल लिया है। दरअसल भारतीय मूल की अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी नेता निक्की हेली ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव 2024 लड़ने के संकेत बीते महीने ही दे दिए थे।

अमेरिका लड़ाई के लिए तैयार

फॉक्स न्यूज के इंटरव्यू में जनवरी में अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी नेता हेली से जब ये पूछा गया कि क्या वह 2024 का अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने जा रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया,‘ये न्यू जेनरेशन वक्त है, यह नई लीडरशिप का वक्त है, और यह हमारे देश को वापस लेने का वक्त है। अमेरिका लड़ाई के लिए तैयार है और हम अभी शुरूआत कर रहे हैं। दरअसल निक्‍की ने अप्रैल 2021 में कहा था कि पूर्व राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप के 2024 के व्‍हाइट हाउस चुनाव की दौड़ में होने पर सुश्री मैदान में नहीं उतरेंगी, लेकिन जनवरी में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि रिपब्लिकन पार्टी को भी यंग लीडरशिप की जरूरत है।

रिपब्लिकन पार्टी नेता हेली ने कहा था कि बाइडन दूसरे कार्यकाल के हकदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि था रिपब्लिकन को सरकार में वापस लाने की जरूरत है जो लीडरशिप कर सकते हैं और चुनाव जीत सकते हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर, 2024 में होने जा रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि वह महसूस करती हैं कि वह देश को नई दिशा में ले जाने वाले नेता के तौर पर सामने आ सकती हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Latest News

कांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है, राजा वड़िंग ‘आप’ के विरुद्ध अफवाहें फैलाने के बजाय अपना घर संभालें: बलतेज पन्नू*
Ankit Sharma Murder Case: ताहिर हुसैन की उम्रकैद की सजा से पीड़ित परिवार असंतुष्ट, बोले- मौत की सजा मिलनी चाहिए थी
महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित
Railway Luggage Rules: बार-बार क्यों बदलते हैं रेलवे के लगेज नियम? जानिए सरकार का मकसद और 31 जुलाई से क्या बदला
पंजाब पुलिस ने हरियाणा आधारित नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, किसी को भी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम नहीं करने देंगे: हरजोत सिंह बैंस

Related Posts