Rain News: हे भगवान कब आएगी बारिश, सुन लो मौसम विभाग का ताजा भविष्यवाणी

Published On

Weather News, Rain News: सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हिसार। उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में किसी भी प्रकार का मौसमी सिस्टम सक्रिय न होने के कारण गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। हरियाणा,पंजाब, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर व उत्तर प्रदेश में अब दिन में भीषण गर्मी होने के बाद रात भी गर्म होने लगी है। भारत मौसम विभाग ने अपने नवीनतम मौसम बुलेटिन में उत्तर भारत में आगामी चार-पांच दिनों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। उधर राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के सरसा में अधिकतम तापमान 47.4 तो पंजाब के भटिंडा में अधिकतम तापमान 46.8 दर्ज किया गया। Rain News

श्रीगंगानगर देश में सबसे अधिक गर्म रहा। भारत मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। हरियाणा, राजस्थान व पंजाब इन दोनों जहां भयंकर लू की चपेट में है तो वहीं जम्मू में भी हीट वेव चल रही है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री को एक बार फिर पार कर सकता है। इसी बीच राहत की खबर भी आ रही है। आईएमडी के मुताबिक 14 जून से हरियाणा के पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र कैथल व करनाल में बारिश की संभावना है। इसी के साथ पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर व फतेहगढ़ साहिब के कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस समय कोई सक्रिय पश्चिमी प्रणाली मौजूद नहीं है और मानसून की प्रगति में भी रुकावट आ गई है। इसके कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। 14 जून से पहले किसी भी प्रकार वर्षा,आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना नहीं है। हालांकि, सप्ताह के अंत में बंगाल की खाड़ी में बनने वाली मौसम प्रणालियाँ बदलाव ला सकती हैं।

गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपिश | Rain News

राजस्थान के पश्चिमी भागों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति पहले से बनी हुई है। कुछ स्थानों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से पार जा चुका है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पाकिस्तान के जैकबाबाद और सिबी में उत्पन्न गर्मी राजस्थान की ओर उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जरिए पहुँच रही है। श्रीगंगानगर में गर्मी बढ़ने की यही वजह है।

About The Author

Related Posts