बेंगलुरु-दिल्ली विमान में सवार यात्री की इंदौर में मृत्यु

Published On

इंदौर। एक निजी कम्पनी के बेंगलुरु-दिल्ली विमान में सवार एक यात्री का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ जाने के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर में विमान की आपात लेंडिग कराकर उसे यहां के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इंदौर के देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय विमानतल निदेशक ने बताया विस्तारा एयरलाइंस की एक यात्री उड़ान गुरुवार रात बेंगलुरु से दिल्ली जा रही थी।

इस दौरान विमान में सवार मनोज अग्रवाल नामक यात्री को सांस लेने में समस्या होने लगी। जिसमे मद्देनजर इंदौर में विमान की आपात लेंडिंग कराकर उसे नजदीकी निजी अस्पातल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मनोज को मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के बाद मनोज के शव को विशेष विमान से उनके गृह क्षेत्र दिल्ली ले जाया गया है। इंदौर एरोड्रम थाना पुलिस ने 50 वर्षीय मनोज की मृत्यु के मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts