युवक पर सख्त कार्रवाई करे पुलिस : राजनाथ

Published On

दिल्ली में लड़की की पिटाई का मामला

नई दिल्ली (एजेंसी)। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में एक लड़की की एक युवक द्वारा बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आयुक्त से इस मामले में कार्रवाई करने को कहा है। सिंह ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘एक लड़की को एक युवक द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फोन पर इस बारे में बात की है और इस पर उचित कारवाई करने के लिए कहा है।

रिपोर्टों के अनुसार यह युवक एक पुलिसकर्मी का बेटा बताया गया है और वीडियो में यह लड़की को बेहरमी से पीट रहा है जबकि लड़की उससे माफी की गुहार लगा रही है। पिटायी का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी सिंह को भी मिली और उन्होंने पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को फोन कर इस युवक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts