Putin Suffered a heart attack: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आया हार्ट अटैक! फर्श पर गिरे मिले…

Published On

Putin Suffered a heart attack: रूस से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस के राष्टÑपति व्लादिमीर पुतिन को दिल का दौरा पड़ा है। यह जानकारी टेलीग्राम ग्रुप जनरल एसवीआर ने साझा की है। इसका कहना है कि यह रूस में रिटायर खुफिया अधिकारियों व क्रेमिलन के अधिकारियों से जानकारी निकालते हैं। आपको बता दें कि टेलीग्राम ग्रुप की खबर को ब्रितानी न्यूज आउटलेट्स द मिरर, जीबी न्यूज और द एक्सप्रेस ने छापा है।

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब राष्ट्रपति पुतिन गिरे तो मेज पर रखे बर्तनों पर हाथ लगा और उसका शोर सुनकर सुरक्षा अधिकारी कमरे में आये। टेलीग्राम ग्रुप ने कहा कि जब पुति फर्श पर गिरे हुए थे उनकी आंखें पलटी हुई थी। जनरवल एसवीआर के अनुसार, बगल के कमरे से राष्ट्रपति पुतिन के डॉक्टर को बुलाया तत्काल उपचार मिलने के बाद पुतिन होश में आये फिर इसके बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन को एक दूसरे कमरे में ले जाया गया जहां स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध थीं।

About The Author

Related Posts