सोनिया गहलोत को हटा किसी और को दें ये पद: मायावती

Published On

अशोक गहलोत द्वारा राजनीतिक व असंवेदनशील बयानबाजी करना शर्मनाक: (Mayawati)

लखनऊ (एजेंसी)। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने राजस्थान के कोटा के एक अस्पताल में 100 से (Mayawati) ज्यादा बच्चों की मौत पर वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को शर्मनाक कहा है और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनकी जगह किसी और को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। बसपा प्रमुख ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजनीतिक व असंवेदनशील बयानबाजी करना शर्मनाक है। कांग्रेस नेताओं द्वारा मामले पर सिर्फ नाराजगी जताना ही काफी नहीं है बल्कि गहलोत को तुरंत बर्खास्त कर किसी और को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए नहीं तो वहां और बच्चों की भी मौत हो सकती है।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अगर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कोटा जाकर मृतक बच्चों की माताओं से नहीं मिलती हैं तो यहाँ अभी तक किसी भी मामले में उत्तर प्रदेश पीड़ितों के परिवार से मिलना केवल इनका राजनैतिक स्वार्थ व कोरी नाटकबाजी ही मानी जायेगी। जिससे उत्तर प्रदेश की जनता को सतर्क रहना है।  उन्होंनें कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अपनी कमियों को छिपाने के लिये गैरजिम्मेदाराना राजनैतिक बयानबाजी कर रहे हैं।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts