मेरठ विश्वविद्यालय के हॉस्टल में भी रुका था श्रीकांत त्यागी

Published On

मेरठ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला से अभद्रता करने का आरोपी श्रीकांत त्यागी पुलिस से बचने के क्रम में मंगलवार को गिरफ्तारी से पहले मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में भी रुका था। उसे हॉस्टल में संरक्षण देने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ पुलिस ने आज यहां बताया कि त्यागी, विश्वविद्यालय के छात्र नेता नकुल त्यागी के आवास पर भी रुका था। नकुल त्यागी के कहने पर ही वह पुलिस से बचने के लिये विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रुका। त्यागी को शरण देने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस ने कहा कि एक फरार आरोपी को पुलिस से बचाने के लिये शरण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के नेता रहे श्रीकांत त्यागी के साथ नकुल त्यागी, रविन्द्र तोमर और कार चालक राहुल के अलावा पुलिस ने सुनील और राजन को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस को उन लोगों की भी तलाश है, जिन्होंने त्यागी को मेरठ में छिपाने में मदद की थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts