सीमा पर तनाव: लद्दाख में सुरक्षाबलों ने पकड़ा चीनी सैनिक

Published On

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच एक बड़ी खबर आई है भारतीय सेना ने चुमार-डेमचोक इलाके में एक चीनी सैनिक को पकड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीनी सैनिक के पास अहम दस्तावेज भी मिले है। सूत्रों के अनुसार चीनी सैनिक गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया हो। पूरी प्रक्रिया के बाद चीनी सेना को वापिस किया जाएगा। गौरतलब हैं कि पिछले कई महीनों से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है।

यह तनाव जून में तब चरम पर था जब गलवान घाटी में दोनों सेनाएं आमने सामने आ गई थी। इस टकराव में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे और बड़ी संख्या में चीनी सैनिक भी हताहत हुए थे। इसके बाद से ही अब तक दोनों देशों में तनाव जोरों पर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts