विमान हेलीकाप्टर से टकराया, हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका में वाशिंगटन हवाई अड्डे पर गुरुवार को उतरते हुए एक विमान के हेलीकॉप्टर से टकराने की घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वॉशिंगटन डीसी के पास क्षेत्रीय अंतदेर्शीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक विमान एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हादसे में कुछ लोगों के मरने की सूचना मिली है। राहत और बचाव करने वाली एजेंसियां पोटोमैक नदी में व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चल रही हैं। एक रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि उसने यह ‘भारी दुर्घटना’ होते हुए देखी और तेज धमाके की आवाज सुनी। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य थे यह विमान हवाई अड्डे पर उतरते हुए एक भारी हेलीकॉप्टर से टकरा गया।

About The Author

Related Posts