Maharashtra News: ऐसे मनाया महाराष्ट्र की साध संगत ने अवतार माह!

Published On

मुम्बई। जनवरी का यह महीना डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के जीवन में किसी त्यौहार से कम नहीं है। पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन 106वें एम एस जी अवतार माह के उपलक्ष में डेरा अनुयायी गुरुयश गाने के साथ-साथ इन्सानियत की सेवा कर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। Maharashtra News

गुरुयश गाकर सतगुरु का शुक्राना किया | Maharashtra News

इसी कड़ी में महाराष्ट्र के नागपुर की साध-संगत द्वारा ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन कर बड़ी धूमधाम से गुरुयश गाकर सतगुरु का शुक्राना किया गया। इसके साथ ही पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन में किए जा रहे ‘शेयरिंग इज केयरिंग’ मानवता भलाई कार्य के तहत 106 जरूरतमंद बच्चों को कपड़े वितरित किए। वहीं महाराष्ट्र के ब्लॉक किसान नगर की साध-संगत द्वारा डेरा सच्चा सौदा एमएसजी मानवता भलाई केंद्र किसान नगर में गुरुयश गाने के साथ-साथ 106 जरूरतमंद बच्चों को जर्सी (स्वैटर) प्रदान कर सतगुरु की रहमतों का शुक्राना किया गया।

इन सेवाओं से लाभान्वित बच्चों व उनके अभिवावकों ने मानवता के इन प्रहरियों का तहेदिल से धन्यवाद किया। इसी तरह महाराष्ट्र के ब्लॉक मुम्बई-पुणे, फलटण व आटपाड़ी की साध-संगत द्वारा भी विशेष नामचर्चाओं का आयोजन किया गया। Maharashtra News

दयनीय हालात में सड़क पर बेसुध पड़ा था अधेड़! ओड़िशा के डेरा सेवादारों ने देखा तो किया ये काम!

About The Author

Related Posts