उन्नाव केस : जिदंगी और मौत से जूझ रही तीसरी लड़की, चार युवकों से पूछताछ

Published On

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले की घटना ने एक बार फिर से सबको शर्मसार कर दिया है। असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में तीन लड़कियां खेत में बेहोशी के हालात में मिली थीं। घटनास्थल पर काफी सारा झाग पड़ा था। डॉक्टर के द्वारा प्रथम दृष्ट्या प्वाइजन सिम्पटम्स बताए गए हैं। तीन में से दो लड़कियों की मौत हो चुकी है, जबकि एक की हालत नाजुक है। उसे कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की को होश नहीं आया है। इस घटना के बाद सकते में आई पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल को कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस इस मामले में चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को नजर बंद कर दिया है और किसी को भी बात करने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या में जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ने की आशंका जताई है।

उधर, लड़की की माँ का कहना है कि लड़कियों के हाथ-पांव नहीं बंधे हुए थे और कपड़े भी ठीक थे। हां, उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उनको खेत से उना हॉस्पिटल लाया गया, जहां दो की मौत हो गई। उधर भीम आर्मी और कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने पीड़ित लड़की को बेहतरीन उपचार के लिए एम्स में सिफ्ट करने की मांग की है।

बच्ची को तत्काल दिल्ली एम्स लाया जाए : चंद्रशेखर आजाद

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने ट्विट किया-यूपी के उन्नाव की घटना बहुत भयावह है। दो दलित बच्चियों की लाश मिली है। एक जख़्मी है। बच्ची को तत्काल एयर एंबुलेंस से एम्स दिल्ली लाया जाए।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts