हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: हरियाणा के इस शहर की हो गई मौज, मिलेगी ये बड़ी सुविधा, सीएम सैनी करेंगे शुभारंभ

    Haryana News
    Haryana News: हरियाणा के इस शहर की हो गई मौज, मिलेगी ये बड़ी सुविधा, सीएम सैनी करेंगे शुभारंभ

    सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) आगामी 21 नवंबर को सरसा आएंगे। वे मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त शांतनु शर्मा ने सोमवार को भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान कही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 21 नवंबर को भूमि पूजन कर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। Haryana News

    उन्होंने बताया कि करीब 22 एकड़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। उपायुक्त ने भूमि पूजन कार्यक्रम की सभी तैयारियों बारे अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण की जाए। इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज, पूर्व ओएसडी जगदीश चौपड़ा, यतिन्द्र सिंह एडवोकेट, सतीश जग्गा सहित बीजेपी नेता उपस्थित थे। Haryana News

    यह भी पढ़ें:– उफ्फ! धुआं धुआं आसमान, वायु प्रदुषण खतरनाक लेवल पर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here