हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें न्यूयार्क टाइ...

    न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्टर को ट्रंप की रैली से बाहर निकाला गया

    Trump Election Rally

    वाशिंगटन। अमेरिका के प्रमुख अखबार न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्टर कैथी ग्रे को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान ‘एयर फोर्स वन’ के सामने हैंगर के बाहर एकत्रित लोगों की भीड़ की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट करने के बाद अमेरिका के मिशिगन में हो रही उनकी (ट्रंप की) चुनावी रैली से बाहर कर दिया गया। ग्रे ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “मेरे साथ पहली बार हुआ, मेरी ट्वीट की गई तस्वीरों के जरिए मुझ तक पहुंच कर रैली से बाहर कर दिया।”

    ग्रेन को रैली से बाहर निकाले जाने के कारण का पता नहीं चला है, लेकिन उनके द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीरे मिशिगन के फ्रीलैंड में ट्रम्प की प्रचार रैली में प्रसारित करने वाले मीडिया आउटलेट्स द्वारा दिखाई गई तस्वीरों जैसी थीं। प्रचार अभियान रैलियों में भाग लेने वाले रिपोर्टर आमतौर पर रैली की तारीख से पहले अपनी जगह आरक्षित करते हैं। रैली से कुछ घंटे पहले, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति रैली करेंगे, रिपोटर्र अभियान के मीडिया संपर्क कर्मियाें की जांच की प्रक्रिया से गुजरते हैं और अमेरिका का खुफिया विभाग उस क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति देने से पहले प्रत्येक रिपोर्टर के उपकरण की जांच करता है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।