बुर्किना फासो में बंदूकधारियों के हमले में 12 सुरक्षा अधिकारियों की मौत

Published On

मास्को (एजेंसी)। पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तरी प्रांत सोरू में बंदूकधारियों के हमले में 12 सुरक्षा अधिकारी मारे गये हैं।

रेडियो ओमेगा की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार पीड़ितों में सात सैनिक और पांच गश्त करने वाले जवान शामिल हैं तथा सात और सुरक्षा अधिकारी लापता बताए गए हैं। बुर्किना फासो के उत्तरी भाग में वर्ष 2016 से आतंकवादी संगठन अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामी समूहों की गतिविधिया सक्रिय है।

जून में 132 लोगों को जिहादियों ने उतारा मौत के घाट

हालांकि, पहले इस तरह से हमले इस्लामिक कट्टरपंथी करते आए हैं। ऐसे में इस बात का संदेह है कि हाल के महीनों में आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादी समूहों ने ही पुलिस अधिकारियों पर हमला किया है। इससे पहले, जून की शुरूआत में जिहादियों ने यहां विद्रोह शुरू होने के बाद से बुर्किना फासो में नागरिकों पर सबसे घातक हमला किया।

अभी तक 10 लाख लोग हो चुके हैं हिंसा के चलते विस्थापित

आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट लोकेशन एंड इवेंट डेटा प्रोजेक्ट के सीनियर रिसर्चर हेनी नसाइबिया ने कहा, यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि चल रहे प्रमुख सैन्य अभियानों के बावजूद आतंकवादी खतरा कम नहीं हो रहा है। अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़ी हिंसा ने बुर्किना फासो को तबाह कर दिया है। इस हिंसा में अब तक हजारों लोग मारे गए हैं और 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। हाल के महीनों में लड़ाई और तेज हो गई है और अप्रैल में अकेले एक सप्ताह में 50 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें दो स्पेनिश पत्रकार और एक आयरिश संरक्षणवादी शामिल थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts