शिक्षा और रोजगार
न्यूजीलैंड में कोरोना के 5,836 नए मामले
Published On
वेलिंगटन (एजेंसी)। न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 5,836 नए मामले सामने आए हैं तथा इस बीमारी से पांच और लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि नये मामलों में आॅकलैंड शहर में सबसे अधिक 1,923 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा न्यूजीलैंड सीमा पर 52 नए मामले सामने आए हैं। इस समय 403 कोविड मरीजो का न्यूजीलैंड के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसमें सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती 10 मरीज भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि नये मामले सामने आने के साथ ही देश में अब तक के पुष्ट मामलों की संख्या 1,148,905 हो गई है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।