Punjab

पंजाब सरकार में ठेका प्रथा खत्म
भगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआत
मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया
पंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का जायजा लिया, सितंबर से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश
Punjab Local Body Election Results: समाना में इस ट्रांसजेंडर नेता को मिली बड़ी जीत, जनसमर्थन और डिजिटल पहुंच बनी वजह

न्यूजीलैंड में भारतीयों की एंट्री बैन

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

वेलिंगटन (एजेंसी)। न्यूजीलैंड ने भारत में कोरोना वायरस के मामलों मे हो रही वृद्धि को देखते हुए वीरवार को भारत से आने वाले सभी यात्रियों के देश में प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। न्यूजीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार यह अस्थायी रोक 11 से 28 अप्रैल तक लागू रहेगी। प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने कहा कि स्वास्थ्य दल 28 अप्रैल तक के समय का उपयोग भारत से आने वाले यात्रियों को स्वीकार करने के लिए सुरक्षित तरीके की योजना बनाने के लिए इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत से आने वाले लोगों से जोखिम का आकलन शुरू कर दिया गया है। सरकार कोविड हॉटस्पॉट वाले अन्य देशों पर नजर बनाए हुए है।

न्यूजीलैंड की ही बात करें तो वहां पर अब तक इसके कुल 2507 मामले दर्ज हुए हैं और इतने ही मरीज करीब ठीक हुए। वहीं यहां कोरोना संक्रमण से सिर्फ 26 मरीजों की मौत हुई, जो कि अच्छी बात है। अब सवाल उठता है कि आखिर इस महामारी पर न्यूजीलैंड ने कैसे लगाम लगाने में सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि पिछले साल भी जब कोरोना महामारी विकराल रूप ले रही थी, न्यूजीलैंड में इसके मामलों में जबरदस्त गिरावट देखी गई थी। सबसे पहले न्यूजीलैंड ने ही इसके खतरे को देखते हुए अपनी सीमाओं को सील भी किया था। संक्रमित व्यक्ति के लिए क्वारंटीन में रहने का नियम भी न्यूजीलैंड में बेहतरीन तरीके से लागू किया। इतना ही नहीं न्यूजीलैंड ऐसा पहला देश था, जिसने अपने यहां से लॉकडाउन हटाकर सभी दफ्तरों और शॉपिंग माल्स को खोला था।

Coronavirus

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 9 लाख के पार

कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान 66,846 सक्रिय मामले बढ़ने से देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर नौ लाख के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से वीरवार को सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,26,789 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 29 लाख 28 हजार 574 हो गई है। वहीं इस दौरान 59,258 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,18,51,393 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं।

सक्रिय मामले 66,846 बढ़कर 9,10,319 हो गये हैं। इसी अवधि में 685 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,66,862 हो गई है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 91.67 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 7.04 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.29 फीसदी रह गई है। महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 29,289 बढ़कर 5,02,982 हो गई है। इस दौरान राज्य में 30,296 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 2613627 पहुंच गयी है जबकि 322 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 56652 हो गया है।

वैक्सीन आपूर्ति में देरी

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर अब वैक्सीन की दुनियाभर में आपूर्ति पर भी संकट मंडराने लगा है। संयुक्त राष्ट्र समर्थित कार्यक्रम ने एक भारतीय टीका निर्माता से नौ करोड़ खुराक की आपूर्ति मिलने में देरी का ऐलान किया है, जो कम और मध्यम आय वाले देशों को महामारी से लड़ने के लिए महत्वाकांक्षी टीके की आपूर्ति की दिशा में बड़ा झटका है। टीका गठबंधन ‘गावी’ ने वीरवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण यह देरी हो सकती है, जिससे वहां सीरम इंस्टिट्यूट आॅफ इंडिया पर घरेलू मांग बढ़ेगी। सीआईआई कोवैक्स कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण टीका निर्माता संस्थान है।

गावी ने कहा कि इस कदम से सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाए जा रहे आॅक्सफर्ड-एस्ट्राजेनेका की चार करोड़ खुराक प्रभावित होंगी, जो इस महीने कोवैक्स को आपूर्ति की जानी थी। साथ ही अगले महीने पांच करोड़ टीके मिलने की उम्मीद थी। गावी ने कहा कि इसने आपूर्ति हासिल करने वाले देशों को सूचित कर दिया है। गावी ने कहा कि 64 देशों को टीके की आपूर्ति के लिए संस्थान से संपर्क किया गया है और संयुक्त राष्ट्र समर्थित कार्यक्रम ने वैक्सीन देरी से दिए जाने के संबंध में बता दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Latest News

पंजाब सरकार में ठेका प्रथा खत्म
भगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआत
मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया
अमिटी यूनिवर्सिटी कोलकाता में ‘Catalyst 2K26’ AI हैकाथॉन संपन्न, 24 घंटे तक छात्रों ने तकनीक से गढ़े भविष्य के समाधान
पंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का जायजा लिया, सितंबर से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश

Related Posts