पाकिस्तान के इतिहास का निर्णायक दिन होगा 27 मार्च : इमरान

Published On

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि 27 मार्च यानि आज का दिन देश के इतिहास में ‘निर्णायक दिन’ होगा। आज प्रधानमंत्री इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ अविश्वास प्रस्ताव से पहले इस्लामाबाद में ‘ऐतिहासिक’ रैली का आयोजन करेगी। द् डॉन की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री इमरान ने पंजाब के कमालिया शहर में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की राजधानी में सबसे बड़ा जनसैलाब इन अपराधियों (विपक्ष) को यह संदेश देने आएगा कि इनके लूट-खसोट के दिन पूरे हो गए हैं।

खान ने लोगों से अपील की कि वे इस्लामाबाद पहुंचें। उन्होंने विपक्ष पर अपनी सरकार गिराने के लिए उनकी पार्टी के सांसद खरीदने का आरोप लगाया। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए खान ने कहा कि उनकी सरकार ने “कानून और शांति बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत की है और अर्थव्यवस्था अब सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान विकास, प्रगति और समृद्धि के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts