अमेरिका के टेक्सास में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के टेक्सास प्रांत के सबसे बड़े शहर ह्यूस्टन के आफ्टर आवर्स क्लब में एक संदिग्ध की गोलीबारी में व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। ह्यूस्टन पुलिस के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह आठ बजे से पहले यह गोलीबारी हुई। स्थानीय समाचार आउटलेट एबीसी13 की रिपोर्ट में कहा गया है कि गोलीबारी से करीब 10 मिनट पहले क्लब में हंगामा हुआ और डीजे संगीत बंद कर दिया। यह उस समय था जब कई लोगों को क्लब से हटा दिया गया था। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने भागने से पहले पार्किंग में गोलियां चलाई जिसे एक ग्राहक, एक सुरक्षा गार्ड और क्लब का एक कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस ने बाद में ग्राहक की गोली लगने से मौत की पुष्टि की।

अमेरिका में क्यों होती है गोलीबारी

अमेरिका में जब भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, एक विवादित मुद्दा फिर चर्चा में आ जाता है। यह है अमेरिका में बंदूकों की खुलेआम बिक्री। इस मुद्दे पर सीएनएन की एक रिपोर्ट बताती है कि क्यों अमेरिका में बंदूक खरीदना कोई मुश्किल काम नहीं है। यहां सैकड़ों की तादाद में स्टोर खुले हुए हैं जहां बंदूकें बेची जाती हैं। इनमें वॉलमार्ट जैसे बड़े शॉपिंग आउटलेट से लेकर छोटी-छोटी दुकानें भी शामिल हैं। यह सुनने में कुछ अजीब जरूर लग सकता है लेकिन पूरे अमेरिका में हर हफ़्ते के अंत में बंदूकों की प्रदर्शनी लगती है।

अमेरिका में कैसे मिलता है लाइसेंस

अमेरिका में आम लोग भी नियमित रूप से अपने पड़ोस से या परिवार के सदस्यों से बंदूकें खरीदते हैं। हथियारों के इस खुले लेन-देन में कोई जांच-पड़ताल नहीं होती। जांच केवल दुकान से बंदूक खरीदने पर ही होती है। दुकान में खरीदार की पृष्ठभूमि के बारे में पूछा जाता है। इस दौरान उन्हें बस एक फॉर्म भरना होता है। इसमें खरीदार को अपना नाम, पता, जन्मतिथि और नागरिकता की जानकारी देनी होती है। हर अमेरिकी नागरिक का एक सामाजिक सुरक्षा नंबर होता है। फॉर्म में इसे विकल्प के तौर रखा गया है। यानी आप इसे भरें या ना भरें आपकी मर्ज़ी।

फॉर्म में कुछ सवालों के जवाब भी लिखने होते हैं जो कुछ इस तरह होते हैं…
  • क्या आपको कभी किसी बड़े अपराध में सजा मिली है?
  • क्या आपको घरेलू हिंसा के अपराध में सजा मिली है?
  • क्या आप कानून का पालन न करने वाले व्यक्ति हैं?
  • क्या आपको गांजा, उत्तेजक पदार्थ, नशीली दवाओं या नशा करने वाले अन्य पदार्थों की लत है?
  • क्या आप कानूनी रूप से भगोड़े हैं?
  • क्या आप कभी पागलखाने में रहे हैं?

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts