शिक्षा और रोजगार
रिपोर्ट में दावा : रूसी राष्ट्रपति पुतिन ब्लड कैंसर से पीड़ित
Published On
मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध के बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि उनका कैंसर किस स्टेज पर पहुंचा है। ये दावा पुतिन के करीबी एक कारोबारी के आॅडियो टेप के हवाले से किया गया है। इसमें कहा गया है कि ब्लादिमीर पुतिन के पास अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। वहीं दूसरी ओर पुतिन के कुछ फोटो भी सामने आए हैं, जिनमें वे कमजोर और बीमार लग रहे हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।