रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, तीन शहर तबाह, 70 मिसाइलें दागी

Published On

कीव(एजेंसी)। रूस-यूक्रेन पर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। रूस ने एक ही दिन में 70 मिसाइलें दागकर यूक्रेन के तीन शहरों को तबाह कर दिया है। यह जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के आॅफिस से दी गई है। इस हमला में तीन लोगों की मौत हो गई है। रूस ने यह हमला राजधानी कीव और यूक्रेन के उत्तर पूर्वी हिस्से खार्किव में किए। इस हमले से खार्किव और सुमी के इलों में बिजली सप्लाई ठप्प हो गई है।

Russia Ukraine War

‘रूस-यूक्रेन के बीच कैदियों की अदला-बदली के दौरान अमेरिकी नागरिक की रिहाई’

रूस-यूक्रेन जंग के दौरान रूस द्वारा हिरासत में लिए गए एक अमेरिकी नागरिक को भी रिहा किया गया है। अमेरिकी प्रशासन के एक प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। प्रवक्ता ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच बुधवार को कैदियों की एक-दूसरे देश के कैदियों को छोड़ने के दौरान एक अमेरिकी नागरिक को भी रिहा किया गया है।

अमेरिकी नागरिक सुएदी मुरेकेजी की भी रिहाई

अमेरिका के सामरिक संचार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने वर्चुअली संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज रूस और यूक्रेन के बीच कैदियों की अदला-बदली के दौरान एक अमेरिकी नागरिक को रिहा कर दिया गया। वह इसकी पुष्टि कर सकते हैं। किर्बी की पुष्टि के कुछ घंटे पहले, यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के चीफ आॅफ स्टाफ एंड्री यरमक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच एक-दूसरे देश के कैदियों को छोड़ने के परिणामस्वरूप यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 64 सैनिक स्वदेश वापस आ गए। उन्होंने बताया कि अमेरिकी नागरिक सुएदी मुरेकेजी की भी रिहाई हो गयी, जो हमारे लोगों की मदद कर रहे थे। इसके अलावा कि चार मृत यूक्रेनी सैनिकों के शव भी रूस द्वारा यूक्रेन को सौंपे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts