रूस पर प्रतिबंध की कीमत चुकानी पड़ेगीः यूरोपीय संघ

Published On

ब्रसेल्स l यूरोपीय संघ (European Union) के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सहमति व्यक्त की है कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों की कीमत चुकानी पड़ेगी। एक टीवी साक्षात्कार के दौरान अध्यक्ष वॉन डेर लेयेन ने कहा,’हम जानते हैं कि हर युद्ध की कीमत चुकानी पड़ती है।’

यूरोपीय संघ (European Union) के अध्यक्ष के अनुसार, यूरोप यूक्रेन का समर्थन करता रहेगा और यूक्रेन के शरणार्थियों को यूरोपीय संघ में रहने के लिए स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा,”हम विभिन्न विकल्पों के लिए हफ्तों से तैयारी कर रहे हैं और निश्चित रूप से इन शरणार्थियों का स्वागत करेंगे।’

यूरोपीय संघ (European Union) के विदेश मंत्रियों ने रविवार को कीव में सुरक्षा बलों को 45 करोड़ यूरो (500 मिलियन डॉलर) मूल्य के हथियारों की आपूर्ति करने पर सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही अन्य मदद भी दी जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts