अमेरिका में गोलीबारी, तीन छात्र की मौत

Published On

वाशिंगटन। अमेरिका के मिशिगन में डेट्रायट के पास एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में तीन छात्रों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। ओकलैंड काउंटी अंडरशेरिफ माइकल मैककेबे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण की बात है कि मुझे यह रिपोर्ट देनी पड़ रही है कि अभी हमारे पास तीन मृतक हैं, ये सभी छात्र हैं।” उन्होंने बताया कि गोलीबारी करने वाला व्यक्ति हाई स्कूल का 15 वर्षीय छात्र है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। गोलीबारी करने के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।

अमेरिका में क्यों होती है गोलीबारी

अमेरिका में जब भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, एक विवादित मुद्दा फिर चर्चा में आ जाता है। यह है अमेरिका में बंदूकों की खुलेआम बिक्री। इस मुद्दे पर सीएनएन की एक रिपोर्ट बताती है कि क्यों अमेरिका में बंदूक खरीदना कोई मुश्किल काम नहीं है। यहां सैकड़ों की तादाद में स्टोर खुले हुए हैं जहां बंदूकें बेची जाती हैं। इनमें वॉलमार्ट जैसे बड़े शॉपिंग आउटलेट से लेकर छोटी-छोटी दुकानें भी शामिल हैं। यह सुनने में कुछ अजीब जरूर लग सकता है लेकिन पूरे अमेरिका में हर हफ़्ते के अंत में बंदूकों की प्रदर्शनी लगती है।

अमेरिका में कैसे मिलता है लाइसेंस

अमेरिका में आम लोग भी नियमित रूप से अपने पड़ोस से या परिवार के सदस्यों से बंदूकें खरीदते हैं। हथियारों के इस खुले लेन-देन में कोई जांच-पड़ताल नहीं होती। जांच केवल दुकान से बंदूक खरीदने पर ही होती है। दुकान में खरीदार की पृष्ठभूमि के बारे में पूछा जाता है। इस दौरान उन्हें बस एक फॉर्म भरना होता है। इसमें खरीदार को अपना नाम, पता, जन्मतिथि और नागरिकता की जानकारी देनी होती है। हर अमेरिकी नागरिक का एक सामाजिक सुरक्षा नंबर होता है। फॉर्म में इसे ह्यविकल्पह्ण के तौर रखा गया है। यानी आप इसे भरें या ना भरें आपकी मर्ज़ी।

फॉर्म में कुछ सवालों के जवाब भी लिखने होते हैं जो कुछ इस तरह होते हैं…

  • क्या आपको कभी किसी बड़े अपराध में सजा मिली है?
  • क्या आपको घरेलू हिंसा के अपराध में सजा मिली है?
  • क्या आप कानून का पालन न करने वाले व्यक्ति हैं?
  • क्या आपको गांजा, उत्तेजक पदार्थ, नशीली दवाओं या नशा करने वाले अन्य पदार्थों की लत है?
  • क्या आप कानूनी रूप से भगोड़े हैं?
  • क्या आप कभी पागलखाने में रहे हैं?

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts