अफगानिस्तान में राष्ट्रीय ध्वज के समर्थन में रैली कर रहे लोगों पर तालिबान ने की गोलीबारी, कई हताहत

Published On

काबुल (एजेंसी)। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नांगरहार में राष्ट्रीय ध्वज के समर्थन में रैली निकाल रहे लोगों पर आतंकवादी संगठन तालिबान के सदस्यों ने गोलीबारी की। एक स्थानीय सूत्र ने बुधवार को स्पूतनिक को यह जानकारी दी। उसने बताया कि गोलीबारी में कुछ लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हो गए हैं हालांकि अब तक हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

https://twitter.com/NajeebNangyal/status/1427875461644918791

गौरतलब है कि गत रविवार को तालिबान ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह कब्जा कर लिया, जिसके बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने इस्तीफे की घोषणा की ओर देश छोड़ दिया। गनी ने कहा कि उन्होंने हिंसा को रोकने के लिए यह निर्णय लिया क्योंकि आतंकवादी राजधानी काबुल पर हमला करने के लिए तैयार थे। तालिबान के कब्जे के बाद कई लोग आतंकवादियों से प्रतिशोध के डर से देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे हैं।

चिंता: आतंकी तालिबान के पास कैसे पहुंचे अमेरिकी हथियार ?

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts